कतरास: कतरास भूट्टू बाबू बंगला के आस पास रहने वाले ग्रामीणों के आग्रह पर कांग्रेस नेता रणविजय सिंह उपस्थित हुए। श्री सिंह ने ग्रामीणों से उनकी सभी समस्याओं को ध्यान पुर्वक सुना। इसके बाद क्षेत्र का जायजा लिया। इसके बाद श्री सिंह ने तत्काल मोदीडीह कोलियरी के एजेंट साहब को बुलाकर सर्वे करवाया और ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि सभी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। मौके पर छोटू सिंह,कंचन पासवान, सचिन आलम एवं अन्य लोग उपस्थित थे। दूसरी ओर वेस्ट मोदीडीह निवासी महाकाल ग्रुप के सदस्यों द्वारा आयोजित वन भोज में मुख्य रूप से शामिल हुए कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह। श्री सिंह का स्वागत महाकाल ग्रुप के सदस्यों ने जोरदार तरीके से किया एवं श्री सिंह ने उनके माता-पिता से मुलाकात की और हाल-चाल जाना एवं पांडेडीह 6 नंबर के विस्थापितों के आग्रह पर कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह वेस्ट मोदीडीह न्यू पानी टंकी में उपस्थित हुए। ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से श्री सिंह को अगवत कराया एवं श्री सिंह ने समस्या को संज्ञान में लेते हुए तुरंत ही परियोजना पदाधिकारी को बुलाकर समस्या का समाधान करने को कहा। मौके पर छोटू सिंह, राजू बेलदार, अशोक कुमार, विजय कुमार, मालती देवी, मिना भुईया उपस्थित थे।
भूट्टू बाबू बंगला के आस पास रहने वाले ग्रामीणों की समस्या जल्द दूर किया जायगा: रणविजय
