राम प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक लोग भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा शांति रूप से मनायें -जितेंद्र मंडल

ड्रोन कैमरा से की जाएगी निगरानी : विनोद तिर्की

संजय सागर
______

बड़कागांव: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा एवं बड़कागांव मंदिरों में पूजा अर्चना को लेकर बड़कागांव थाना में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास अधिकारी जितेंद्र मंडल एवं अंचलाधिकारी बालेश्वर राम साहू ने संयुक्त रूप से किया. जबकि संचालन थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने किया. प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा लोग से भगवान राम के आदर्शों का पालन करें तथा प्राण प्रतिष्ठा शांति पूर्ण तरीके से मनायें. अंचलाधिकारी बालेश्वर राम ने कहा कि सभी समुदाय के लोग भगवान राम प्राण प्रतिष्ठा शांति पूर्ण तरीके से मनायें.
थाना प्रभारी विनोद तिर्की ने कहा कि विधि व्यवस्था को देखते हुए बड़कागांव प्रखंड सभी क्षेत्रों प्रशासन की निगरानी में रहेगी साथ ही ड्रोन कैमरे के माध्यम से भी निगरानी रहेगी तथा भड़काऊ गाना न बजाएं. मौके पर जिप सदस्य सुनीता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष हाजी तब्बूसुम, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, थाना प्रभारी विनोद तिर्की, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, गीता देवी, मोहम्मद तकरीमुल्ला, बासुदेव यादव, कविता देवी, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, दिपक दास, विधायक प्रतिनिधि सुरेश महतो, कांग्रेस युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद महतो, बिंदेश्वरी महतो उर्फ बिंदु शिबदयाल महतो, पंचम महतो, पंसस प्रतिनिधि सुरेश चौधरी, मिथलेश साव, रामसेवक सोनी, प्रमेश्वर महतो, इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थें.

Related posts