बड़कागांव के बसंती दुर्गा मंदिर एवं 500 अखाड़ों में किया गया पूजा अर्चना 

बड़कागांव में सुबह से ही चहल पहल रही

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड में रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाया गया. बड़कागांव मुख्य चौक एवं दैनिक बाजार में पूजा को लेकर सुबह से ही चहल-पहल बढ़ी हुई है. बड़कागांव चौक में महावीर झंडा, झंडिया सामग्रियां लाखो रुपए का क्रय विक्रय होता रहा. लोग अपने-अपने अखाड़ों एवं घरों में पूजा करने के लिए मशगूल रहे . प्रखंड के 23 पंचायत के 84 गांव के 500 अखाड़ों में महावीर झंडा खड़ा कर पूजा अर्चना किया गया. हनुमान जी की स्तुति की गई. अस्त्र-शस्त्र चढ़ाया गया. मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी. बड़कागांव,बादम, सिकरी के दुर्गा मंदिरों में पूजार्चना की स्थानीय विधायक अंबा प्रसाद विभिन्न अखाड़ों के लोगों को शुभकामनाएं व्यक्त की.भाजपा किसान मोर्चा के रामगढ़ के जिला प्रभारी राजू साहू पतरातू, बड़कागांव, केरेडारी प्रखंड के विभिन्न अखाड़ों में भ्रमण कर लोगों को शुभकामनाएं व्यक्त किया. एवं पूजा पंडालो में माथा टेकर बड़कागांव की शांति और विकास की कामना की. रामनवमी महा समिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा विभिन्न अखाड़ों घूम कर शांतिपूर्वक जुलूस निकाले जाने की अपील किया. एसडीपीओ कुलदीप कुमार, अंचलाधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र मंडल, थाना प्रभारी मुकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल विभिन्न स्थानों व मंदिरों में तैनात रहे. बसंती दुर्गा मंदिर में एवं हनुमान मंदिर में रामनवमी पूजा की गई. माता दुर्गा सरस्वती, लक्ष्मी, भगवान श्री गणेश एवं हनुमान जी की स्तुति की गई. मौके पर पूजा समिति के संरक्षक पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, रामसेवक सोनी, मुखिया रंजीत कुमार मेहता, रामनवमी महासमिति के अध्यक्ष विवेक कुमार वर्मा, अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, सचिव मनोज सोनी, कोषाध्यक्ष महेश सोनी, उपाध्यक्ष कृष्णा प्रसाद, राजू सोनी,  मीडिया प्रभारी संजय सागर, पूजा प्रभारी राजू साव, शंभू सोनी, संयोजक सरोज सोनी, मनोरंजन मंत्री शंभू चौरसिया, सांवरमल अग्रवाल, बृजेश वर्मा, लखनलाल विश्वकर्मा  रवि सोनी, अर्जुन सोनी, दीपक वर्मा, प्रकाश सोनी, सरोज सोनी चंदन कुमार सोनी, रामू सोनी, आदि शामिल हुए.

Related posts