अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव बिंदु गुप्ता व कोषाध्यक्ष बने विजय गुप्ता

बड़कागांव: प्रखंड के गुरुचट्टी स्थित श्री राम जानकी मंदिर में महा रामनवमी मानने को लेकर पिंटू गुप्ता के अध्यक्षता में बैठक किया गया। जिसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महा रामनवमी में श्री राम जानकी मंदिर पूजा समिति के द्वारा भव्य जुलूस निकाला जाएगा। जिसको लेकर कमेटी गठन किया गया। जिसमें सर्व समिति से अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव बिंदु गुप्ता, कोषाध्यक्ष विजय गुप्ता, संरक्षक प्रदीप जायसवाल, रविंद्र लाल, अनिल दांगी, रोहित कुमार, सहदेव साव, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा, उपाध्यक्ष ऋषभ जायसवाल, छोटी साव, उपसचिव सानू कुमार, उप कोषाध्यक्ष बंटी गुप्ता, झांकी प्रभारी शंभू गुप्ता, मनीष गुप्ता, पुजारी चिंतामणि महतो, विनय गुप्ता, सानू कुमार, मनोरंजन मंत्री में चंदन कुमार, पप्पू गुप्ता, छोटी साव, उदय कुमार सहित अन्य को बनाया गया। मौके पर सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी ने कहा कि शांति व सौहार्दपूर्ण तरीके से श्री राम जानकी मंदिर पूजा समिति के द्वारा झांकी वसूलूस का प्रदर्शन किया जाएगा।

Related posts