रंगरेटा महासभा ने सरदार शैलेन्द्र सिंह को किया सम्मानित

जमशेदपुर : सिख प्रतिनिधि के तौर पर समाज में अपनी सेवाएं देने वाले समाजसेवी सरदार शैलेंद्र सिंह को बुधवार रंगरेटा महासभा ने सम्मानित किया। बताते चलें कि बीते 26 दिसंबर को प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर दिल्ली में सैल्यूट तिरंगा द्वारा देश की 30 विभूतियों को अटल तिरंगा सम्मान अवार्ड दिया गया है। जिसमें सरदार शैलेन्द्र सिंह को केन्द्रीय उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे द्वारा अटल तिरंगा सम्मान से सम्मानित भी किया गया था। जिसके बाद से उनके आवास पर बधाईयों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रंगरेटा महासभा की प्रदेश कमिटी द्वारा उन्हें स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा कार्यालय में अंगवस्त्र एवं मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही सेंट्रल गुरुद्वारा कमिटी के वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह भाटिया को भी बुक्के देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगरेटा महासभा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार मंजीत सिंह गिल ने कहा कि यह हम सभी के लिए एक गौरवशाली पल है। क्योंकि शहर में सभी संप्रदायों के प्रति जो सेवा सरदार शैलेन्द्र सिंह ने की है, उसके लिए उन्हें अटल तिरंगा से सम्मानित करना एक बेहद महत्वपूर्ण फैसला है। जिससे पूरे समाज में खुशी है। इस दौरान सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सिर्फ मेरे अकेले का सम्मान नहीं है। बल्कि पूरे समाज का सम्मान है। मौके पर जसवंत सिंह गिल, कुलवंत सिंह संधू, सुखदेव सिंह मिट्ठू, जगतार सिंह चीमा, जसवंत सिंह संधू, राजेंद्र सिंह राजू समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts