बड़कागांव में रथ यात्रा मेला में भारी भीड़ उमड़ी, भगवान देर शाम मौसी बाड़ी पहुंचे

संजय सागर

बड़कागांव : बड़कागांव में रथयात्रा भव्य मेला का आयोजन किया गया. मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रविवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा व भाई बलभद्र की पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का कपाट अहले सुबह 5 बजे खोल दिया गया. उसके बाद सर्वदर्शन सुलभ हुआ. सुबह से लेकर शाम चार बजे तक पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ मंदिर के प्रांगण में जमी रही.

 

भक्‍तों की ओर से पूजा अर्चना के बाद रथ को सजाया गया. शाम 4:30 बजे भगवान जगन्नाथ स्‍वामी, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रथ पर आसन्न कराया गया. इसके बाद आरती की गयी. तब भक्तों ने मंदिर परिसर से रथ को खींचना शुरू किया. भगवान के रथ को भक्‍तों ने राम जानकी मंदिर से मुख्य चौक होते हुए डेली मार्केट स्थित राधे श्याम मंदिर पहुंचाया.

जहां भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र, बहन सुभद्रा एवं भगवान कृष्ण व राधा को मेल-मिलाप कराने के लिए पूजा अर्चना की गयी. गुर्जर चना करने में पुजारी चिंतामणि महतो, अंतु महतो , पद्दुम महतो, ने कराई . रथ पुनः डेली मार्केट होते हुए रथ काली मंदिर पहुंचा. जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की. इसके बाद देर शाम को रथ मौसी बाड़ी पहुंचा. जहां देर रात तक महाआरती की गयी. रथ खींचने में विधायक अंबा प्रसाद , समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता , सचिव पवन कुमार , कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कुशवाहा , मनोज गुप्ता , रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वर कुमार और बिंदु दांगी, बुद्धि नाथ महतो, जय हिंद महतो समेंत सैकड़ो लोगों ने रथ खींच.

 

मेले में कई प्रकार के लगे थे स्टॉल

 

मेले में खाद्य सामग्री समेत मनोरंजन के कई स्टॉल लगाये गये थे. मेले में विभिन्न तरह के झूले लगाये गये थे. जिसपर बच्चे, युवक-युवतियां झूलते नजर आए. लोगों की भीड़ दिनभर उमड़ी रही. पूजा अनुष्ठान कराने में अध्यक्ष पिंटू कुमार गुप्ता, सचिव पवन कुमार , उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जय हिंद महतो, प्रवक्ता बंधन महतो, उपकोषाध्यक्ष पुजारी चिंतामणि महतो, पुजारी अरविंद कुमार, प्रेम कुमार, चंदा प्रभारी रविंद्र लाल,लोकन महतो ,इंद्रनाथ महतो, चंदर महतो , प्रीतम महतो, सरजू भुइयां ,दीपू साव, जुगेश्वर महतो, तुलेश्वर महतो, मीडिया प्रभारी संजय सागर, संगठन मंत्री भुवनेश्वर महतो ,नागेश्वर राणा, जयवर्धन महतो, अरविंद कुमार, प्रीतम महतो प्रवक्ता बंधन महतो, चेतलाल महतो, मनोरंजन मंत्री हरिनाथ राम , चंदन कुमार जायसवाल, मदन महतो ,कार्यकारिणी सदस्य में सुखदेव राणा ,अंतू महतो, सरजू राम, हरि महतो ,भुनेश्वर महतो, लोकन महतो, रतन महतो, इंद्रनाथ महतो , बिगन राणा, बालकुम महतो , घूरघूर महतो ,प्रभु राम , सुभाष ठाकुर, संतोष ठाकुर ,इंद्रनाथ पासवान, कमल पासवान , संरक्षक मनोज गुप्ता ,बिंदु कुमार गुप्ता, रघु मिस्त्री आदि ने मुख्य भूमिका निभाई.

Related posts