बड़कागांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती मनाई गई

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती धूमधाम से मनाया गया. मौके पर कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा अंबेडकर मोहल्ला के सामुदायिक भवन से शुरू की गई, जो बढ़ई मोहल्ला, बरगद मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, होते हुए पीपल नदी घाट पहुंचा, जहां गंगा स्तुति कर महिलाएं अपने-अपने कलश में जल लेकर प्रस्थान किया. उसके बाद कलश लेकर महिलाएं व पुरुष शोभा यात्रा के साथ बसारिया मोहल्ला, दैनिक बाजार, बड़कागांव मुख्य चौक, अंबेडकर चौक, पूजा स्थल पहुंचे जहां रोहित सुकेश कुमार द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कराया गया.
कलश यात्रा में मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बालेश्वर महतो, अध्यक्ष देवनारायण राम , सचिव सिकंदर राम, कोषाध्यक्ष राजू कुमार दास , उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, सुनील कुमार आर्यन ,उपसचिव संजय कुमार रवि ,उपाध्यक्ष आकाश कुमार दास, संरक्षक रामेश्वर राम, संरक्षक रघुनाथ राम, महेश राम, संरक्षक राजीव राम, संरक्षक सुकेश कुमार, जयप्रकाश राम, संयोजक रामवृक्ष राम, धर्मनाथ राम, अजीत कुमार रवि, संजय निगम, कैलाश राम, जागेश्वर राम, मनोरंजन मंत्री संतोष राम, पूजा प्रभारी शंभू रविदास, पूजा प्रभारी धर्मेंद्र राम, संगठन मंत्री सरजू राम ,सुरेंद्र राम, अविनाश आहूजा , चंदन गुरु, उदित नारायण कुमार,मीडिया प्रभारी संजय सागर , धर्मनाथ राम, महावीर राम , रामपति राम, युगेश्वर राम मोहन राम सुरेश राम, मुनेश कुमार राम ,शिव शंकर दास, निरंजन राम, अशोक कुमार दास ,विजय राम, विनोद राम, उदय राम, अशोक अविनाश, किशोर मेहरा, राजू राम, जयनाथ राम, जीतू राम, दिलीप राम, शिवशंकर राम, महंगू राम, शिवनाथ राम आदि उपस्थित हुए. पूजा के बाद सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवनारायण राम एवं संचालन राजीव कुमार रंजन ने किया. समारोह को उप प्रमुख वचन देव कुमार पंचायत समिति सदस्य प्रभु राम, धर्मनाथ राम, कृष्णा राम, विजय राम आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया. देर शाम तक जुलूस निकाला गया.

Related posts