संत रविदास की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

Md Mumtaz

खलारी: उत्क्रमित मध्य विद्यालय महावीर नगर ऊपर टोला के प्रांगण में प्रधानाचार्य रंथु साहु के नेतृत्व में महान समाज सुधारक संत रविदास की जयंती पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य इनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की संत रविदास भारत के उन महापुरुषों में से एक थे जो सामाजिक बुराइयों और भेदभाव को समाप्त करने के पक्षधर रहे, इनके अनमोल वचन समाज में सद्भाव और आपसी प्रेम बढ़ाने हेतु हमेशा प्रेरित करते हैं जैसे कोई भी व्यक्ति छोटा या बड़ा अपने जन्म के कारण नहीं बल्कि अपने कर्म के कारण होता है व्यक्ति के कर्म ही उसे ऊंचा या नीचा बनाते हैं। वही मौके पर उपस्थित विद्यालय के सभी सहायक शिक्षकों ने भी संत रविदास के बारे में अपने अपने विचारो को रखा।  साथ ही इस अवसर पर बच्चों के बीच निबंध लेखन प्रतियोगिता भी करायी गयी।  जिसमें नीरज मुंडा,सौरभ कुमार, सावन महतो, चांदनी कुमारी, सन्नी कुमार, दिव्या कुमारी, खुशी कुमारी, निहारिका कुमारी, दीपाली कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी, मुकुन मुंडा, रामवृत मुंडा, शालिनी कुमारी, सृष्टि कुमारी, सूरज कुमार, वतन मुंडा, आदित्य नायक के साथ अन्य बच्चों का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय का सहायक शिक्षक राजेश कुमार साहु, अरुण उरांव के साथ विद्यालय बाल सांसद का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा।

Related posts