रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र विषय पर लोयला स्कूल में क्षेत्रीय सम्मेलन हुआ आयोजित

जमशेदपुर : जुडीशियल अकादमी झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा “रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र” विषय पर क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन रविवार बिस्टुपुर स्थित लोयला स्कूल सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, जिलों के वरीय पदाधिकारी, अधिवक्ता, लॉ स्टूडेंट्स आदि उपस्थित रहे।

वहीं क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश सह संरक्षक प्रमुख जुडीशियल अकादमी झारखंड रांची संजय कुमार मिश्रा वर्चुअल रूप से उपस्थित हुए। जबकि सम्मानित अतिथियों मे न्यायधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह जज इंचार्य जुडीशियल एकैडमी रांची सुजित नारायण प्रसाद, जज हाईकोर्ट रत्नाकर भेंगड़ा, जज हाईकोर्ट दीपक रौशन, जज हाईकोर्ट अम्बुज नाथ, डायरेक्टर जुडीशियल एकैडमी रांची सुधांसू कुमार शशि, एडिशनल डायरेक्टर जुडीशियल अकैडमी रांची राजेश कुमार, प्रधान जिला और सत्र न्यायधीश जमशेदपुर अनील कुमार मिश्रा भी शामिल हुए। इस कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान सुबह 10:20 से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलने वाले कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिमांड व जमानत को लेकर विभिन्न तरह के कानूनी फहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। साथ ही पॉक्सो एक्ट 2012 एवं एनडीपीएस एक्ट केस के इम्प्लीमेंट में आने वाले व्यवधानों को कैसे दूर करें, ताकि पीड़िता को शीघ्र एवं त्वरित न्याय मिल सके, इसपर मिस कुशी कुशलप्पा एवं डॉ जेएन बारोवालिया का विशेष योग्यदान रहा। यह कॉन्फ्रेंस झारखंड राज्य का चौथा रिजनल कार्यक्रम था। जिसमें कोल्हान जोन के तीन जिलों से प्रधान जिला न्यायधीश, अन्य न्याययिक पदाधिकारी, कोर्ट के पीपी, जिला बार संघ, पैनल लॉयर्स, लीगल काउंशील सदस्य, लॉ स्टूडेंट्स, सिविल सोसाईटी, जिला प्रशासन, लोयला स्कूल के छात्र समेत काफी संख्या में लोगों ने शामिल होकर इसका लाभ उठाया।

Related posts