लाभार्थी संपर्क अभियान की हुई समीक्षात्मक बैठक

पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़: नगर में चल रहे लाभार्थी संपर्क अभियान की समीक्षात्मक बैठक भाजपा जिला कार्यालय पाकुड़ में नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह के अध्यक्षता में आयोजित किया गया।बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मराण्डी प्रदेश का समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह,मीरा प्रवीण सिंह,अभियान के लोकसभा के सह संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष भाजपा हिसाबी राय, मौके पर उपस्थित थे।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष ने लाभार्थी संपर्क अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया,जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को लाभार्थी से डोर-टू-डोर संपर्क करने तथा अधिक से अधिक 963800 2024 पर मिस्ड कॉल करने का आह्वान किया।बैठक में भाजपा प्रदेश का समिति के सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह ने कार्यकर्ताओं को लाभार्थिक संपर्क अभियान एवं उसके महत्व के संबंध में ध्यान आकर्षित कराया उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लाभार्थी से संपर्क कर उसे केंद्र सरकार के योजनाओं के विषय में अवगत कराते हुए अभियान में तेजी लाएं,आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी बार सरकार बनाने के लिए लाभार्थियों से संपर्क कर मोदी जी का प्रणाम पहुंचने का आग्रह किया। आगे उन्होंने कहा कि केंद्र की योजनाओं का लाभ पा रहे लाभार्थियों का एक बड़ा वर्ग है। कई परिवार में एक से अधिक लाभार्थी हैं।लाभार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हमेशा डटकर खड़ा रहा है।मोदी जी की गारंटी के मायने को देश के प्रत्येक किसान,युवा,महिला और गरीब बखूबी समझने लगा है।प्रधानमंत्री मोदी का तीसरा कार्यकाल भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाएगा। बैठक बैठक में अभियान के नगर संयोजक व निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा,सह संयोजक अशोक प्रसाद सहित पाकुड़ नगर के सभी शक्ति केन्द्रो के संयोजक,सह संयोजक, प्रभारी,बूथ अध्यक्ष, नगर महामंत्री सोहन मंडल ने किया एवं बैठक में सुशील साहा मनोरमा देवी पार्वती देवी सविता देवी कांति शर्मा आलोक मंडल भोजोहरि पाल कमला देवी संजीत मुखर्जी पिंका पटेल लव रजक पंकज मिश्रा पवन भगत अजीत रविदास पार्थ रक्षित दिलीप सिंह विक्रम मिश्रा विश्वनाथ भगत सुमित चौबे जगदीश भगत कुंदन सिंह गणेश रजक मोहन सरकार आदि मौजूद थे।

Related posts