राजद प्रखंड कार्यालय में मनाया गया कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती

गिरिडीह:- बेंगाबाद प्रखण्ड के छोटकी खरगडीहा स्थित राजद प्रखंड कार्यालय में कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती को समारोह पूर्वक मनाया गया। सर्वप्रथम कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी,उनकी उपलब्धियां एवं उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान पर प्रकाश डाला।
प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश्वर साव ने कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के लिए भारत सरकार को बधाई एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि यह काम पुर्व में ही हो जाना चाहिए था लेकिन देर आए दुरुस्त आए। कर्पूरी ठाकुर ने एक साधारण परिवार से निकलकर प्रदेश एवं देश भर में अपना नाम रोशन करने का काम किया। वह दो बार बिहार सरकार के मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने आजीवन मानवता की सेवा किया। कहा कि हम सभी को उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है।

Related posts