सड़क दुर्घटना में एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल स्थिति गंभीर

 

मेदिनीनगर: रामगढ़ थाना क्षेत्र के दीनाबार गांव निवासी सुधीर पासवान उम्र 35 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।जबकि रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसुर्मू गांव निवाशी इंद्रदेव प्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि सोमवार को मृतक सुधीर पासवान अपने मित्र इंद्रदेव प्रसाद सोनी के साथ इलाज करवाने रेहला गया हुआ था। इसी बीच उधर से लौट के क्रम में पड़वा थाना क्षेत्र के गाड़ी गांव के पास हाइवा वाहन ने इन्हे पीछे से धक्का मार दिया।जिसमे बाइक से गिरकर सुधीर पासवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि इंद्रदेव प्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही पुलिस ने सुधीर पासवान के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में इंद्रदेव प्रसाद सोनी का इलाज करवा रहे हैं।वही इस घटना के बाद से मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।वही घटना के बाद पड़वा थाना की पुलिस ने हाइवा वाहन को जब्त कर उसे थाना ले गई है।

Related posts