हजारीबाग रोड के 13 माइल घाटी में सड़क दुर्घटना में दो घायल  

बड़कागांव : बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित 13 माइल स्थितट टीपी 5 के पास मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायल व्यक्ति की पहचान मंगल साव पिता बुधन साव ग्राम जुगरा ,अशोक करमाली पिता रामेश्वर करमाली चेपाकला के रूप में की गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार मोटरसाइकिल सवार तेज गति से आ रहा था। अनियंत्रित होने कारण पोल से जा टकराई, जिसके कारण दुर्घटना हुई। घटनास्थल पर पहुंचे जुगरा ग्राम निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि राजेश रजक के प्रयास से दोनों घायलो को प्राथमिक उपचार के लिए बड़कागांव स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसमें मंगल साहू को माथे में गंभीर चोट आई है। स्थिति गंभीर होने के कारण मंगल को डॉक्टर के द्वारा बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Related posts