सड़क दुर्घटना में मां की मौत बेटा गंभीर रूप से घायल

मेदिनीनगर: लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के दारूडीह गांव निवासी सुदर्शन सिंह की पत्नी अस्तु देवी उम्र 45 वर्ष की रविवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बारे में मृतक का पुत्र शशिकांत सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह दोनों मां बेटे बाइक पर सवार होकर पांकी किसी काम से गए थे।पांकी से घर लौटने के क्रम में शाहद गांव के पास अनियंत्रित होकर बाइक से गिरकर दोनों मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया जहां इलाज के क्रम में अस्तु देवी की मौत हो गई। वहीं शशिकांत सिंह का इलाज सदर अस्पताल में ही चल रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related posts