कदमा गणेश पूजा मैदान में पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो को दी श्रद्धांजलि 

 

जमशेदपुर : कदमा गणेश पूजा मैदान में मंगलवार पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान झामुमो और कांग्रेस नेताओं ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जहां स्व. सुनील महतो की पत्नी सह पूर्व सांसद सुमन महतो भी उपस्थित रहीं। उन्होंने भी स्व. सुनील महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर नेताओं ने कहा कि स्व. सुनील महतो एक बड़े नेता थे और जो हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहते थे। वे किसी को भी निराश नहीं लौटाते थे। उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। मौके पर झामुमो नेता मोहन कर्मकार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दूबे, राजू गिरी, गोपाल महतो, नरोत्तम दास समेत अन्य भी मौजूद थे।

Related posts