झारखंड श्रमिक संघ मजदूर यूनियन के जिला सचिव बने संजय सिंह

संजय सागर

बड़कागांव : झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह झारखंड श्रमिक संघ मजदूर यूनियन के जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया. झारखंड मजदूर संघ के केंद्रीय समिति के महासचिव भागों में पैसा द्वारा इन्हें जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया है. फागू बेसरा ने आशा व्यक्त करते हुए कहा है कि संजय सिंह जुझारू नेता है. मजदूरों के बीच पैठ बनाने में सकारात्मक तरीके से काम करेंगे. जिससे पार्टी एवं जनता को लाभ मिलेगा. संजय सिंह ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को लेकर मैं बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास करूंगा. श्रमिकों को हक व उनके अधिकार को दिलाना मेरा लक्ष्य होगा.

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, किशोर राणा, हेमंत भुईंया, विशेश्वर राम, झमन महतो, मोहम्मद सफीउल्लाह अंसारी, संजय करमाली,  दिनेश कुमार रवि उर्फ गुड्डू, राकेश मिश्रा, संजय भुईंया, रेशमी टुडू, मोहन सोरेन, पवन तुरी, नंदकिशोर भुईंया, वासुदेव यादव, इंद्रदेव राम, मोहम्मद हुसैन, अशोक गुप्ता, सुरेश यादव, हरिलाल मांझी ने बधाई दी हैं.

Related posts