सावन की पहली सोमवारी पर मुखिया ने अपने क्षेत्र के जनता और पलामू वाशियो को दी शुभकामनाएं

 

मेदिनीनगर: सदर प्रखंड के रजवाडीह पंचायत के मुखिया शह अधिवक्ता अनुज कुमार त्रिपाठी ने सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर अपने क्षेत्र के जनता और पलामू वाशियो को शभकामनाएं दिया है।उन्होंने कहा की

सावन के पवित्र महीने की शुरुआत हो रही है। ये पूरा महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस बार का सावन लोगो के लिए इसलिए भी खास है क्योंकि महीने की शुरुआत सोमवार के दिन से ही हो रही है। शिव पुराण में सावन के सोमवार का दिन महादेव की पूजा के लिए काफी खास माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी सावन के सोमवार के दिन सच्चे मन से महादेव की पूजा अर्चना करता है, उनकी हर परेशानी का निदान महादेव स्वंय करते हैं।उन्होंने कहा की सावन के सोमवार को लेकर एक मान्यता है कि इसी माह में माता पार्वती ने उपवास करके भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया था। ऐसे में कुंवारी लड़कियां मनोवांछित वर की कामना से सावन के सोमवार के दिन उपवास करती हैं। सावन के इस महीने में लोग न सिर्फ पूजा-अर्चना करते हैं, बल्कि कांवड़ यात्रा भी निकलते हैं।

Related posts