परसुडीह सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं ने मनाया सावन सिंधारा महोत्सव

 

जमशेदपुर: परसुडीह चर्च रोड स्थित को-ऑपरेटिव सोसाइटी कॉलोनी की महिलाओं द्वारा श्री शिव हनुमान दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार की संध्या सावन सिंधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हरे रंग समेत रंग-बिरंगे परिधानों में सज-धजकर कर खूब मौज मस्ती भी की। साथ ही महिलाओं ने गीत-संगीत पर झूमते हुएं अपना हुनर भी दिखाया। अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजन का आनंद भी लिया। मौके पर उपस्थित महिलाओं ने कहा कि सावन सिंधारा उत्सव हमारी संस्कृति व धरोहर है। इससे समाज में परस्पर प्रेम की भावना बढ़ती है।

Related posts