राजकीय कन्या मध्य विद्यालय प्रथम,आदर्श विद्यालय को मिला द्वितीय स्थान

संजय सागर

बड़कागांव: बड़कागांव प्रखंड के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय रसोईया कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता राजकीय कन्या मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक एवं संचालन आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार एवं सीआरपी अजय कुमार ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने स्कूलों में भोजन बनाने वाले रसोईया बहनों को कई दिशा निर्देश दी. एवं बनाए गए भोजन की प्रशंसा किया. प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य रूप से आदर्श मध्य विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवाडीह, मध्य विद्यालय बादम, उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय गंगा दोहर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अंबाजीत, नव प्राथमिक विद्यालय अशवा, उत्क्रमित प्रा विद्यालय बालोदर, के रसोईया बहनों व माताओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया.  जिसमें प्रथम स्थान राजकीय कन्या मध्य विद्यालय एवं द्वितीय स्थान आदर्श मध्य विद्यालय को मिला. मौके पर प्रखंड शिक्षा प्रसारण पदाधिकारी जवाहर प्रसाद, बीपीएम प्रहलाद कुमार गुप्ता, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक , सीआरपी अजय कुमार, शंभू शरण दास, कन्या मध्य विद्यालय के प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुलास प्रसाद डांगी राजकुमार, संयोजिका प्रीति कुमारी उपस्थित थे.

Related posts