शहीद सकलदेव सिंह की 25 वीं पुण्यतिथि पर महामंत्री रणविजय सिंह ने श्रद्धांजलि दी

कतरास: बिहार जनता खान मजदूर संघ के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह के 25 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह,धनबाद के सांसद पीएन सिंह,विधायक राज सिन्हा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह, हर्ष सिंह, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह जी ने सिजुआ मोड़ में बने उनके तस्बीर पर माला पहनाकर नम आँखों से श्रद्धांजलि दिया दूसरी ओर बिहार जनता खान मजदूर संघ के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह के 25वीं पुण्यतिथि पर तेतुलमारी स्थित कुष्ठ आश्रम के लोगों के बीच कंबल बितरण किया एवं उन सभी लोगो को भोजन कराया मौक़े पर कांग्रेस नेता सह बी.जे.के.एम.एस के महामंत्री रणविजय सिंह पवन मुखिया, रमेश महतो, राजेश सिंह,गिरजेश सिंह,रंजीत सिंह एवं सैकड़ो लोग उपस्थित थे. एवं सारण बुद्धिजीवी मंच द्वारा बिहार जनता खान मजदूर संघ के संस्थापक शहीद सकलदेव सिंह के 25वीं पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव अढूपुर में मनाई गई।जिसमें गांव के मुखिया, सरपंच एवं कई गण मन व्यक्तियों ने श्रद्धांजलि दी।

Related posts