पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का किया अनावरण

जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरुडीह मोड़ में सोमवार निर्मल जयंती के अवसर पर आजसू पार्टी के पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने वीर शहीद निर्मल महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उपस्थित सभी अतिथियों ने प्रतिमा पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की। साथ ही पुर्व मंत्री, पुर्व सांसद शहीद सुनील महतो की मां खांदो देवी, आजसू नेता हरेलाल महतो, जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला पार्षद गीतांजलि महतो, आदित्य महतो समेत सभी अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। वहीं सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि आजसू पार्टी ने केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के नेतृत्व में वीर शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड निर्माण का संकल्प लिया है। पार्टी ने हमेशा झारखंड के शहीदों को सम्मान दिया है। मगर वर्तमान हेमंत सरकार ने झारखंड के सभी वर्गों को ठगने का काम किया है। मौके पर पार्टी के मानिक महतो, रामकृष्ण महतो, मृत्युंजय सिंह, निर्मल सिंह, अजीत महतो, देवजानी दास, मेनका किस्कू, छूटु लाल सिंह, प्रकाश गोप, बहादुर गोप, अरुण महतो, परमेश्वर महतो समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

Related posts