सादगी और बुलंद हौसलों के प्रतीक थे शास्त्री जी: पूर्व सैनिक सेवा परिषद

जमशेदपुर : नम्रतापूर्ण व्यवहार से आंदोलन को गति देकर दुश्मन को झुकाया जा सकता है। इसी तरह भारत-रत्न देश के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री ने पाकिस्तान और अमेरिका समेत दुनिया को दिखा दिया कि नैतिकता और बुलंद हौसलों से हम हर युद्ध जीत सकते हैं। उक्त बातें सोमवार पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर, सेवा भारती एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित गांधी शास्त्री जयंती के अवसर पर संगाठन के जिला महामंत्री हवलदार जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कही। कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी, शास्त्री जी की तस्वीर पर संगठन के जिलाध्यक्ष हवलदार विनय यादव द्वारा माल्यार्पण के साथ हुआ।

विषय प्रवेश अमरेंद्र कुमार ने करते हुए बताया कि देश के इन दो महान हस्तियों ने भारत को दुनिया के नक्शे पर एक अलग पहचान दी है। इस दौरान भारत माता की जय और वन्दे मातरम के उदघोष के साथ वीर बलिदानियों को नमन किया गया। सांगठनिक गतिविधि रिपोर्ट नायब सूबेदार कृष्णा मोहन सिंह ने प्रस्तुत किया। अंत में सुखविंदर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर वरुण कुमार, जितेंद्र, बिनय, अवदेश कुमार, एसके सिंह, राजीव, राकेश, प्रसेनजीत तिवारी, विजय कुमार, किशोर कुमार, राजेश कुमार, रमेश प्रसाद, गौतम लाल, उमेश सिंह, मनोज सिंह, बिरजू कुमार, रजनीश सिंह, उमेश शर्मा, नवीन सिन्हा, किशोरी प्रसाद समेत अन्य पूर्व सैनिक मौजूद थे।

Related posts