खलारी में शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह का 166वां शहादत दिवस मना

Md Mumtaz

खलारी: खलारी बैंक चौंक स्थित मैदान में सोमवार को शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमराव सिंह मेमोरियल सोसाइटी के बैनर तले मजदूर नेता सह पूर्व जिप सदस्य अब्दुल्ला अंसारी के अध्यक्षता में वीर शहीद शेख भिखारी व टिकैत उमरांव सिंह का 166वां शहादत दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पुरनाडीह परियोजना पदाधिकारी शकील अहमद व विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य सरस्वती देवी, रैयत मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इकबाल हुसैन, इस्लाम अंसारी, मुफती अब्दुल्लाह अजहरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव इंदिरा तुरी, कांग्रेस जिला महासचिव तनवीर आलम, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी, मुखिया तेजी किस्पोट्टा, पारसनाथ उरांव, मल्का मुंडा उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों ने वीर शहीदों के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किये। मौके पर मुख्य अतिथि शकील अहमद ने कहा कि देश की आजादी में इन वीर सपूतों की शहादत अतुल्य है। यह हम सभी की जिम्मेवारी है कि हम उनके संघर्ष, आदर्श, समर्पण और बलिदान को व्यर्थ न जाने दें। साथ ही कहा कि झारखंड महापुरुषों, वीरों एवं शहीदों का राज्य है। इनके पदचिन्हों पर चलकर ही सशक्त राज्य का निर्माण किया जा सकता है। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी वीर शहीदों के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिन्हों में चलने का आहवान किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व पंसस मारुति देवी, अफजाल अंसारी, जुल्फान आलम, इदरीश अंसारी, सुनील सिंह, सोनू पांडे, लखन गंझू, हारून बुखारी, कलिम रिजवी, मजहर आलम, फिरोज आलम, कादिर अंसारी, रूबी यादव उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष सलामत अंसारी, तौहिद अंसारी, उपाध्यक्ष अजमूल अंसारी व फारूक अंसारी, इम्तियाज अंसारी, रतन लाल, मोहम्मद जफरुद्दीन अंसारी, विक्की सिंह, सुल्तान अंसारी, तबारक इदरिशिया, अरशद अंसारी, जियाउल अंसारी, अशरफ खान, मोहम्मद चांद, अरशद अंसारी, आसिफ अंसारी, महफूज अंसारी, रियाज अंसारी, अकबर खान, जाहिद अंसारी, अख्तर अंसारी, जावेद अख्तर, जैनुल आबेदीन, अय्यूब खान सहित अन्यों का सराहणीय योगदान रहा है।

Related posts