श्रावणी मेला पूजा समिति के अध्यक्ष बने झमन प्रसाद

 

बड़कागांव: श्रावणी मेला को लेकर बड़कागांव प्रखंड के ग्राम गुरु चट्टी के कुशवाहा धर्मशाला में बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता झमन प्रसाद ने किया. बैठक में बुढ़वा महादेव श्रावणी मेला पूजा समिति कर्णपुरा क्षेत्र का गठन किया गया. सर्व समिति से अध्यक्ष झमन प्रसाद, सचिव सहेश कुमार, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार, संयोजक जयशंकर मेहता, संरक्षक बालेश्वर मेहता, उप संरक्षक बिगल किशोर महतो, उपसंयोजक केदार प्रसाद दांगी, महा संरक्षक शशि मेहता, उपाध्यक्ष नरसिंह प्रसाद, उप सचिव अवध किशोर कुमार, मीडिया प्रभारी पिंटू कुशवाहा दिनकर, उप मीडिया प्रभारी राज किशोर सोनी, संगठन मंत्री विशेश्वर महतो को चयन किया गया. बैठक में मुख्य रूप से बुढ़वा महादेव विकास सह शांति समिति के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद मेहता, कार्यकरणी सदस्य शिव शंकर उर्फ शिबू कुमार, सत्यजीत विद्या अलंकार, रामनवमी महा समिति के पूर्व अध्यक्ष बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी समेत सैकड़ो सदस्य उपस्थित थे.

Related posts