श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार ने जामडीहा में मनाई डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की जयंति

कतरास: श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार की ओर से रविवार की शाम जामडीहा (महुदा) में देश के प्रथम राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 139 वां जयंती मनाई गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री श्री चित्रगुप्त महापरिवार बाघमारा अंचल सिनीडीह के अध्यक्ष उमेश श्रीवास्तव ने की. कार्यक्रम की शुरुआत उमेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया. इसके उपरांत उपस्थित महापरिवार के महासचिव सह बांसजोडा पंचायत के मुखिया समीर कुमार लाला व समाज सेवी सह पूर्व मुखिया धनेश्वर महतो ने राजेन्द्र बाबु के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. संचालन महापरिवार के सचिव सुजीत सिन्हा ने किया. मौके पर अधिवक्ता प्रशांत दयाल ने डा. राजेंद्र प्रसाद के जीवनी पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला. मौके पर अशोक लाल, संजू लाला, नीरज कुमार सिन्हा, अजय लाला, गौरव सिन्हा, अजय कुमार लाला, वरूण कुमार कर्ण, राहुल कुमार बक्शी, प्रमोद बिहारी लाल, चमटु प्रसाद लाला, संतोष कुमार लाला, राजेश कुमार लाला, रूपेश कुमार लाला, प्रभात रंजन सिन्हा, चंद्रशेखर लाला, गौरव कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, रमेश कुमार सिन्हा, शंभु श्रीवास्तव, राज सिन्हा, रोहित राज सिन्हा, अक्ष कुमार सिन्हा, शिवम कुमार सिन्हा, सौरव कुमार सिन्हा, निखिल कुमार सिन्हा, किशन कुमार सिन्हा, विशाल कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

Related posts