सिकतिया नहर में डूबने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत

देवघर:- आज सुबह लगभग 5 बजे देवघर जिले के सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकतिया नहर में अनियंत्रित होकर एक बोलेरो के गिर जाने से एक बड़ी दुर्घटना घट गई जिसमें डूबकर 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बांसडीह के ग्राम बांसडीह निवासी मृतक मुकेश राय उम्र लगभग 30 वर्ष अपनी पत्नी लवली देवी 26 वर्ष,ढाई वर्षीय पुत्री,छह महीने का पुत्र ,25 वर्षीय साला और एक वाहन चालक के साथ अपने ससुराल आसनसोल से घर वापस लौट रहे था। इसी क्रम में सारठ थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकतिया नहर के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी नहर में डूब गई। गाड़ी में सवार कुल 6 में से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि वाहन चालक किसी तरह से बच कर निकलने में सफल रहा।

घटना की सूचना पाकर बांसडीह मुखिया बेबी देवी ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक ह्दयविदारक घटना है।‌ भगवान मृतकों के आत्मा को शांति प्रदान करे।‌ दुख के इस घड़ी में हम सभी मृतक के परिजनों के साथ हैं।

स्थानीय पुलिस प्रशासन एवं ग्रामीणों के सहयोग से मृतकों के शवों को नहर से निकाला गया। शवों का पोस्टमॉर्टम सदर अस्पताल देवघर में करवाने के बाद गिरिडीह, बांसडीह भेज दिया गया। विजयदशमी के दिन हुए इस ह्दयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है।

Related posts