सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी संस्था ने मनाई “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ

जमशेदपुर : सिंहभूम जनकल्याण विकास सोसायटी संस्था द्वारा संचालित “लोक सुंदर पुस्तकालय” की वर्षगांठ के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया। जिसमें 150 छात्र-छात्राओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया। साथ ही विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष सुनैना देवी, मुख्य अतिथि उत्तरी घाघीडीह पंचायत की मुखिया मीना देवी, उप मुखिया रीना सिंह, पंचायत समिति सदस्य आशा जायसवाल समेत नेहा सिंह, लाल बिहारी भगत, मोहित पंडित, भोला तिवारी, पूजा कुमारी व ईश्वर दयाल भी उपस्थित रहे।

Related posts