समृद्धि की पाठशाला में बच्चों को खुश होता देख मन को सूकून देता है-आरती श्रीवास्तव

 

मेदिनीनगर: मिशन समृद्धि संस्था संसाधन के अभाव में जितना कुछ कर लेती है उतना करना ईश्वरीय कृपा ही मानी जा सकती है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि हमेशा कोई न कोई मसीहा सहायतार्थ सामने आ जाते हैं। सदस्यों की नि:स्वार्थ सेवा नागरिकों को सहयोग करने के लिए प्रेरित करता है। हम उन तमाम नागरिकों का अभिनंदन करते हैं। समाज के प्रति सजग संवेदनशील आरती श्रीवास्तव जो रिटायर्ड शिक्षिका (भागलपुर ) हैं उनका सहयोग हमेशा प्राप्त है। समृद्धि की पाठशाला के बच्चों को शिक्षित होते देख बहुत खुश होती हैं। आज बच्चों को भोजन करवाने की पूरी व्यवस्था उन्हीं की ओर से थी। फल चना गुड़ उनकी तरफ से नियमित होता रहता है। उनका बहुत बहुत आभार। मिशन की प्रबंधक अहिल्या गिरि ने बैजन्ती गुप्ता वीणा राज आशा शर्मा रंजीता का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है।

Related posts