रांची सैमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर ने पलामू वाशियो को सावन की पहली सोमवारी की शुभकामनाएं दी

 

मेदिनीनगर: रांची सैमफोर्ड हॉस्पिटल के मैनेजर अमित चंदेल ने सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर पलामू वाशियो को शुभकामनाएं दिया है। उन्होंने कहा कि सावन का पावन महीना भगवान शिव की पूजा के लिए बहुत ही सर्वोत्तम माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस महीने में पड़ने वाले हर सोमवार को भगवान शिव की उपासना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और सभी रोग-दोष से लोगो को मुक्ति मिलती है।उन्होंने कहा की हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार सावन के महीने में भोलेनाथ पृथ्वी पर निवास करते हैं।यही वजह है कि सावन का पूरा महीना शिव जी को प्रसन्न करने के लिए बहुत शुभफलदायी माना गया है।सावन सोमवार का व्रत रखने और भगवान शिव की पूजा करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है. ऐसा कहा जाता है कि सावन सोमवार में व्रत और पूजा-अर्चना करने से मनचाहे वर की भी प्राप्ति होती है।

Related posts