महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन हुआ गीत प्रतियोगिता का आयोजन, कलाकारों को किया पुरस्कृत

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया द्वारा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया के चेयरमैन भरत सिंह ने बताया कि महानायक के जन्मदिन के अवसर पर सनराइज इवेंट मैनेजमेंट इंडिया द्वारा शहर के स्थानीय कलाकारों के लिए एक गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसके तहत सैकड़ो स्थानीय गायकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

जिसमें से 17 चुनिंदा गायकों को उनके जन्मदिन पर आयोजित एक शाम अमिताभ बच्चन के नाम कार्यक्रम के गीत प्रतियोगिता (मेरी आवाज ही पहचान है) में गाने का अवसर मिला। इन चुनिंदा 17 गायको ने उनके फिल्मी गानों को बड़ी ही सादगी के साथ गाकर लोगों का मनोरंजन किया। जिसका जजमेंट मशहूर म्यूजिक टीचर अमृता मलिक और रवि भामरा ने किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले बलदेव सिंह और मनप्रीत सिंह को 5000 रूपए, द्वितीय स्थान पाने वाले देव को 3000 रूपए और तृतीय स्थान पाने वाले शब्बीर अहमद को 2000 रूपए का नगद पुरस्कार भरत सिंह द्वारा प्रदान किया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया।

मौके पर सारिका सिंह, अंजुला सिंह, मंजूरानी सिंह, पी. पुष्पलता, शत्रुघन सिंह, शक्ति सिंह, मनोज सोनी, राजेश सिंह, छक्कन चैधरी, संजीव मिश्रा, पप्पू शर्मा, विक्की श्रीवास्तव, संदीप सिंह, आलोक सिंह, राकेश, सत्यजीत सिंह, मनीन्दर शर्मा, रामकुमार शर्मा, पप्पु तिवारी, मो. सगिर, मो. इलियास, अभिषेक कर्मकार, डॉ जिया, करन गोराई, राजीव कुमार, दीपक सिंह, राहुल सिंह चंदेल, विकास झा, लखविंदर सिंह, सजीत कुमार, अमनदीप सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Related posts