मैड्रिड : स्पेन के दक्षिणपूर्वी शहर मर्सिया में एक नाइटक्लब में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जानकारी के अनुसार आग थिएटर नाइट क्लब में सुबह करीब छह बजे लगी और तेजी से पूरे क्षेत्र में फैल गई। अभी आग लगने के कारणों के बारे में पता नहीं चला है। मर्सिया की अग्निशमन सेवा ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें दमकल कर्मी नाइट क्लब के अंदर आग की लपटों पर काबू पाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। पुलिस और आपातकालीन सेवाएं शवों की तलाश और उनकी पहचान करने में लगी हैं। अधिकारियों के अनुसार मृतक संख्या बढ़ सकती है। शहर परिषद ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।
Related posts
-
प्रधानमंत्री मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आज लोगों को पर्यावरण के... -
मदरसे से किताबें चुराने के आरोप में दो अनाथ बहनों पर जुल्म, उंगलियां जला दी गईं
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के तुलंबा इलाके से दिल दहला देने वाला वाकया सामने... -
अमित शाह ने झारखंड की राजधानी रांची में भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ के समर्थन में किया रोड शो
रांची : केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को रांची के चुटिया राम मंदिर से सरस्वती...