कतरास: दिनांक 05/11/23 को जोगता नागरिक समिति ने मोदीडीह डम्प 12 के मजदूरों को समय पर उनकी मजदुरी नहीं मिलने तथा पुर्व बकाया मजदुरी भी अभी तक नहीं मिलने पर एक जन सम्पर्क अभियान चलाया गया। जिसमें मोदीडीह 07 नम्बर, मोदीडीह 05 नम्बर, नया श्याम बाजार के मजदूरों के साथ एक बैठक हुई। जिसमें सभी मजदूरों ने यह निर्णय लिया कि अगर उनकी मजदुरी नहीं मिलती है तो वे लोग किसी भी हद तक आन्दोलन करने के लिए तैयार है। जिसमें मुख्य रूप से जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा, मुकेश गुप्ता, दिनेश पासवान, हसीब खान, असगर मियां, मंगल चौहान, निर्मल कुमार, महेश साव, भुनेश्वर रजवार, शंकर रजवार, अवधेश रजवार, महेश यादव, हसीना खातुन, विभा देवी, बेबी देवी, गुडीया देवी, सुसीला देवी, सान्ती देवी, सकीला खातुन, मुकेश यादव, रेशमी देवी, पिन्की देवी, मर्जीना खातुन, जया देवी, रिना देवी, मिना देवी आदि कई लोग उपस्थित थे।
मोदीडीह डम्प 12 के मज़दूरों को समय पर मज़दूरी नहीं मिली तो किसी भी हद तक आंदोलन करने को तैयार है-अनुज
