एनके एरिया में संयुक्त मोर्चा द्वारा आहुत एक दिवसीय हड़ताल रही बेअसर

Md Mumtaz

खलारी: केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ में शुक्रावर संयुक्त मोर्चा द्वारा आहुत एक दिवसीय हड़ताल एनके एरिया में बेअसर रहा। वहीं हड़ताल को सफल बनाने को लेकर सीटू और एटक के प्रतिनिधि ही सुबह प्रथम पाली से ही एनके एरिया के डकरा, केडीएच, पूरनाडीह एवं रोहिणी परियोजनाओं में घुम-घुम कर मजदूरों से हड़ताल के लिए अपील करते नजर आये। वहीं अन्य यूनियन ने अपने आप को घोशित हड़ताल से अलग रखा। सीटु और एटक के दावों के अनुसार प्रथम पाली समान्य पाली एवं द्वितीय पाली में एरिया में स्थाई कर्मी लगभग 20 प्रतिषत हड़ताल पर रहे। वहीं बताया गया कि प्रबंधन के द्वारा कुछ हड़ताल रहे कर्मियों को एप्सेंट में काउंट कर रिपोर्ट किया गया है। सीटू के शैलेश कुमार ने कहा कि सरकार के नीतिओं के खिलाफ मजदूरों में गुस्सा देखा गया है। सीटू और एटक को छोड़कर किसी भी यूनियन का नेता या मजदूर हड़ताल पर नही रहे। इधर दोपहर में सीटू और एटक के नेतृत्व में डकरा एक्सवेशन के अलावा अन्य मजदूरों ने एक प्रतिरोध रैली निकाली जो डकरा पीओ कार्यालय तक गई। ज्ञात हो कि 16 फरवरी की घोषित राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर पिछले दिनों संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एनके एरिया की सभी परियोजना में गेट मीटिंग किया गया था। लेकिन हड़ताल के दिन सीटु और एटक को छोड़कर संयुक्त मोर्चा में षामिल अन्य यूनियनों ने अपने को हड़ताल से अलग रखा। हड़ताल में मुख्य रूप से सीटू के शैलेश कुमार, जीके साहू, रामप्रवेश राम, शैलेन्द्र कुमार सिंह, एटक से कृश्णा चौहान, प्रेम कुमार, अरविंद कुमार, संजय प्रसाद, दिनेश भर ने लीड किया। साथ ही संयुक्त मोर्चा के उदय कुमार सिंह, मोहन पांडेय, रामेश्वर साव, दिनेश भुइयां, सरजू राम, दिनेश कुमार, मनोज कुमार, रामू, अरविन्द नोनियां, राजेंद्र लोहार सहित काफी संख्या में मजदूर उपस्थित थे।

Related posts