जमशेदपुर : मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी 22 वर्षीय कृष्णा कुमार सिंह ने बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे अपने कमरे में खुद पर किरोसिन तेल उड़ेलकल आत्मदाह की कोशिश की। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां वह इलाजरत है। घटना में वह लगभग 60 प्रतिशत तक जल गया है। उसके दोनों हाथ और चेहरा भी जल गया है। मामले में उसके छोटे भाई नीरज कुमार सिंह ने बताया कि सुबह वह सोकर उठा और पानी पीने के बाद अपने कमरे में चला गया। जहां उसने शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगा ली। इस दौरान आग की लपटें देखकर हम कमर की तरफ दौड़े और किसी तरह पानी से आग बुझाकर उसे अस्पताल लाया। उसने बताया कि भाई मंगलवार की रात्रि 12 बजे घर आया था और कमरे में जाकर सो गया। जिसके बाद सुबह यह घटना घटी। भाई भुइंयाडीह स्थित मारुति ट्रू वैल्यू में काम करता था। उसने ऐसा क्यों किया, यह उन्हें समझ में नहीं आ रहा है। फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।