मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के हमीदगंज निवासी ममता देवी उम्र 30 शनिवार की रात घरेलू विवाद में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसमे इसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।इसी बीच इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।वही मौत के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।वही इस घटना के बाद से शहर थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
30 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या
