फांसी लगाकर 27 वर्षीय महिला ने की आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

 

मेदिनीनगर: अपने पति के प्रताड़ना से तंग आकर 27 वर्षीय महिला ने मंगलवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह परिजनों ने घर का दरवाजा खोला तो देखा की महिला फांसी के फंदे से झूल रही है।इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि चैनपुर थाना क्षेत्र के महुगावा गांव निवासी शमीम अंसारी की पुत्री आशिया खातून का विवाह वर्ष 2023 में गढ़वा जिले के ओबरा गांव निवासी शाह मुहम्मद अंसारी के पुत्र मुहम्मद समीम अंसारी से राजी खुशी से हुआ था। शादी के 2 महीने के बाद पति-पत्नी के बीच कुछ अनबन हुआ और दोनों अलग हो गए। परंतु दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ। दोनों अलग होने के बाद भी फोन पर बातें करने लगे। इस बीच मंगलवार की शाम फोन पर दोनों के बीच कुछ बात ऐसा हुआ जिसके बाद आसिया अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।वही इस घटना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts