मेदिनीनगर: गढ़वा जिला के रमुना थाना क्षेत्र के अतियारी गांव निवासी लालमन तुरीया के पुत्र रोहित कुमार तुरीया उम्र 26 वर्ष गुरुवार की शाम मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बारे में मृतक के पिता लालमन तुरिया ने बताया कि गुरुवार की शाम वह घर पर नहीं थे घर पर उनका लड़का रोहित और उसकी पत्नी अकेले थी।इसी बीच किसी बात को लेकर रोहित मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।इस घटना के बाद अस्पताल कर्मियों के द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।
जहरीला पदार्थ का सेवन कर 26 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या
