मेदिनीनगर: चैनपुर थाना क्षेत्र के पिंडरी गांव निवासी गोपाल चौधरी के पुत्र करण कुमार उम्र 19 वर्ष बीती रात अपने घर से आधा किलोमीटर दूर पेड़ के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर उसका परिजनों से बहस हो गया। इसके बाद वह घर से निकाल कर चला गया। देर रात तक वह अपने घर वापस नहीं लौटा तो परिजन काफी परेशान और चिंतित हो गए।परिजनों को शनिवार की सुबह पता चला कि करण घर से कुछ दूरी पर पेड़ के सहारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।वही इस घटना को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके बाद परिजनों के द्वारा इस घटना की जानकारी चैनपुर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।वही इस करना के बाद से पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों के लिए दशहरा हो गया फीका, 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
