मानसिक तनाव में आकर छात्र ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मेदिनीनगर: शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में बुधवार की शाम एक 21 वर्षीय युवक विनय कुमार भोक्ता ने मेदिनीनगर बारालोटा निवासी राधाकृष्ण दुबे के किराए के मकान में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी 2 के हवलदार रमेश प्रसाद, टाइगर मोबाइल के जवान सुबिंद कुमार, अमित कुमार, सूर्यनाथ सिंह, मुकेश सिंह, सहायक पुलिस के जवान जयंत दुबे घटना स्थल पर पहुंच कर आस पास के लोगो से घटना के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेज दिया। वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। वही मृतक के परिजनों ने बताया की मृतक विनय कुमार भोक्ता चतरा जिला के कुंदा थाना क्षेत्र के निवासी रविंद्र भोक्ता का पुत्र है। पिछले कुछ महीने से विनय मेदिनीनगर रेड़मा बारालोटा निवासी राधाकृष्ण दुबे के घर में रह कर पढ़ाई करता था। परिजनों ने बताया की इसी बीच सूचना मिला की बुधवार की शाम मानसिक तनाव में आकर विनय फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। वही इस घटना के बाद से पुलिस आत्महत्या से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related posts