जहरीला पदार्थ खाकर सदर अस्पताल की नर्स ने की आत्महत्या

मेदिनीनगर: नावाबाजार थाना क्षेत्र के खोड़ी गांव निवासी पंकज कुमार की पत्नी सदर अस्पताल की नर्स प्रीति कुमारी उम्र 27 वर्ष बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बारे में मृतक की बहन प्रिया कुमारी ने बताया कि प्रीति कुमारी कुछ महीनो से मेदिनीनगर शहर के पुलिस लाइन किसी के घर में किराए के मकान में रहकर सदर अस्पताल में काम करती थी। इस बीच बुधवार की शाम किसी से फोन पर झगड़ा कर वह जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली। जिसमे उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद मकान मालिक के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इसके बाद सदर अस्पताल के स्टाफ द्वारा इस घटना की जानकारी शहर थाना की पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी वन टाइगर मोबाइल के जवान राकेश कुमार सिंह, रोहित कुमार, रामजी दास, विनोद यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी सदर अस्पताल पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वही घटना के बाद शहर थाना की पुलिस शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। वही जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल के अन्य स्टाफ सदर अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ले रहे हैं। वही जानकारी मिलने मृतक के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए है। अस्पताल में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Related posts