श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में गिरी, 15 लोगों की गई जान

कासगंज : उत्तर प्रदेश के कासगंज जनपद में पटियाली दरियागंज मार्ग पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जिला एटा से गंगा स्नान करने जा रहे करीब 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में जा गिरी। हादसे में 15 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। मृतकों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया है। रेस्क्यू ऑपरेशन कर तालाब से लोगों को निकाला जा रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतक आश्रितों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता…

Read More