एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर : जर्मनी ने जीत से किया आगाज, चिली को 3-0 से हराया

रांची : एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का शनिवार को रांची में आगाज हो गया। मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पहला मुकाबला जर्मनी और चिली के बीच खेला गया। पहले मुकाबले में जर्मनी ने टिकट टू ओलंपिक की शुरुआत चिली को 3-0 से हराकर की। जर्मनी ने मुकाबले की शुरुआत से ही आक्रमक खेल दिखाते हुए पहले क्वार्टर में 2-0 की बढ़त बनायी। एफआईएच महिला हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर का पहला गोल 7वें मिनट में सेलिन ओरुज ने किया। जर्मनी को मिले दूसरे पेनाल्टी कार्नर…

Read More