रांची: जदयू नेताओं ने जयंती पर कर्पूरी ठाकुर को किया याद

रांची: जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती पर हिनू स्थित कर्पूरी चौक पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रदेश जदयू कार्यालय में भी उनके तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर उन्हें याद किया। इस मौके पर पर जदयू नेता डॉ आफताब जमिल, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, आशा शर्मा, बैद्यनाथ पासवान, रत्ना शर्मा, लालचन महतो, महेश्वर प्रसाद, अनिल यादव, रामजी प्रसाद सहित अन्य ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Read More