तमाड़: दमयंती मुंडा ने जनसंपर्क अभियान चलाया

तमाड़: प्रखंड क्षेत्र के सूदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र आराहांगा, बेलबेडा़, विजयगीरी, कुबासाल में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति तमाड़ के सदस्य दमयंती मुंडा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। मौके पर श्रीमती मुंडा ने ग्रामीणों से खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति की चर्चा करते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2024 हम सबों के लिए बदलाव का वर्ष होगा।

राज्य में युवाओं की सरकार बनेगी तभी झारखंडवासियों को खतियान आधारित पहचान मिलेगी। राज्य में स्थानीय और नियोजन नीति के बगैर राज्य सरकार विभिन्न विभागों में नियुक्ति कर रही है जो यहां के छात्र बेरोजगार युवाओं की हक मारी कर रही है। आज के इस मुहिम में मुख्य रूप से आदिवासी सामाजिक चिंतक रतन सिंह मुंडा, भगीरथ मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी दुबराज महतो, शरद महतो, प्रधान मुंडा, मुन्ना पुरान आदि शामिल रहे।

Related posts