शहर में टाटा मलेरिया और जमशेदपुर अक्षेस विभाग ने संयुक्त रूप से चलाया अभियान, 186000 रुपए वसूला जुर्माना 

 

जमशेदपुर : डीसी अनन्य मित्तल द्वारा डेंगू के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया गया कि सभी जगह जांच बढ़ाया जाए और लार्वा पाए जाने वाले स्थल पर जुर्माना अधिरोपित किया जाए। जिसके तहत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देश पर टाटा मलेरिया एवं अक्षेस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कदमा, सोनारी, सीतारामडेरा और साकची समेत विभिन्न बाजारों के होटलों, मुर्गा लाइन, खटाल, आवासीय परिसर, निर्माणाधीन व सोसायटी भवन के बेसमेंट एवं परिसर में जल जमाव की औचक जांच के दौरान लार्वा पाया गया। जिसपर 186200 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया। इसके अलावा क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव भी किया गया। साथ ही सभी को जागरूक रहने की जानकारी देते हुए दोबारा लार्वा पाए जाने पर कड़ी करवाई करने की चेतावनी भी दी गई।

Related posts

Leave a Comment