जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने सोमवार बिस्टुपुर बेल्डीह क्लब हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। साथ ही 105 महिला कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि निवेदिता सिन्हा और टाटा स्टील यूआईएसएल के एमडी रितु राज सिन्हा भी उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में छह बार की स्टेट चैंपियन नेहा तंतुबाई और बॉक्सिंग में तीन बार की स्टेट चैंपियन स्निग्धा श्री भी मौजूद थीं। वहीं एमडी रितु राज सिन्हा ने सभा को संबोधित भी किया। साथ ही कार्यस्थल में महिलाओं के महत्व पर जोर देते हुए उनके अमूल्य योगदान के लिए आभार भी व्यक्त किया। समारोह की शुरुआत केक कटिंग के साथ हुई। जिसके बाद मौज-मस्ती और उल्लासपूर्ण खेलों से भरा एक जीवंत माहौल स्थापित हुआ। टाटा स्टील यूआईएसएल की प्रतिभाशाली महिला कर्मचारियों ने संगठन के भीतर मौजूद विविध प्रतिभाओं को उजागर करते हुए गायन और नृत्य में मनमोहक प्रदर्शन से दर्शकों को प्रसन्न किया। यह उत्सव न केवल संगठन के भीतर महिलाओं की उपलब्धियों की मान्यता को दर्शाता है। बल्कि एक समावेशी और सशक्त कार्य वातावरण को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।
टाटा स्टील यूआईएसएल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 105 महिला कर्मचारियों को किया सम्मानित
