राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला स्तरीय होली मिलन समारोह संपन्न

बड़कागांव: राष्ट्रीय तेली साहु महासंगठन का जिला स्तरीय होली मिलन समारोह रूकमणि भवन में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला अध्यक्ष नंदलाल साहु के अध्यक्षता तथा ढलन साव के संचालन में मनाया गया। होली मिलन समारोह का उद्घाटन राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका कुमारी तथा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिला संरक्षक प्रोफेसर सोमर साहु ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया। जिसके बाद सभी सम्मानित पदाधिकारी को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तथा बारी बारी पदाधिकारियों ने संबोधित किया। होली मिलन समारोह में एक दूसरे को अबीर रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।

मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महिला अध्यक्ष प्रियंका कुमारी, हजारीबाग लोकसभा प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साव, जिला राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन जिला अध्यक्ष नंदलाल साहु, जिला उपाध्यक्ष अशोक साव, जिला महासचिव कौलेश्वर साव, जिला संरक्षक प्रोफेसर सोमर साहु, रामगढ़ जिला प्रभारी गणेश प्रसाद गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष धनु प्रसाद निराला, प्रखंड महामंत्री डुभन साव, मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार साव, पंकज कश्यप, द्वारिका साव, उदय साव, जगतनंदन प्रसाद गुप्ता, कैलाश साव, सुरेंद्र साव, धनेश्वर साव, कृष्णा साव, मो. रूकमणि, पुष्पा देवी, शिला देवी एवं अन्य दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Related posts