तेली साहू समाज अब निर्णायक भूमिका में-रामविलास साव

हजारीबाग‌: ‌ हजारीबाग पंचमंदिर प्रांगण में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन एवं अखिल भारतीय तेली साहू समाज का संयुक्त बैठक डॉ विनोद साहू कीअध्यक्षता मे किया गया, जिसका संचालन श्री लाल किशोर साहू ने किया।
अखिल भारतीय तेली साहू समाज के लोगों ने नए कमेटी का गठन हेतु चर्चा किया। वहीं राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के हजारीबाग जिला प्रभारी रामविलास साव ने कहा कि हमारा संगठन पुर्ण रूप से कार्यरत है। ‌दोनो संगठन के लोगों ने भाजपा द्वारा लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों का चयन हुआ है जिसमें हमारे समाज को प्राथमिकता नहीं दिया गया उसपर बहुत दुख व्यक्त किया गया। चुंकी तेली साहु समाज हमेशा से भाजपा को वोट करते आईं हैं। अब तेली साहु समाज का सभी संगठन एक मंच पर आकर निर्णायक भूमिका में काम करेंगी।

Related posts