जमशेदपुर : टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी और लुपिटा चर्च के बीच शुक्रवार की सुबह पूर्व नौ सैनिक टेल्को खड़ंगाझार राधिका नगर निवासी योगेन्द्र नंद सिंह की पत्नी श्वेता सिंह के गले से झपट्टा मारकर सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। जिसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत थाने में जाकर की। जिसमें उन्होंने बताया कि वह आज सुबह लगभग 6 बजे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली। अभी वह टेल्को कॉलोनी जीटी हॉस्टल से लुपिटा चर्च की तरफ बढ़ ही रही रही थी कि तभी अचानक चार पहिया वाहन पर घात लगाए बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र छीना और लिटिल फ्लावर स्कूल वाले रास्ते से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि छिनतई के दौरान बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। जिससे उनके हाथ और गले में काफी चोटें भी आई। मंगलसूत्र की कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए थी। बताते चलें कि योगेन्द्र नंद सिंह अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के कार्यकर्ता भी है। इस घटना से पूर्व सैनिकों में रोष है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।