अलग-अलग सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन व्यक्ति घायल

मेदिनीनगर : बरवाडीह थाना क्षेत्र के पोखरी कला गांव निवासी आशिक अंसारी और उनकी पत्नी नाजिया खातून सड़क दुर्घटना में मंगलवार की सुबह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद राहगीरों के द्वारा दोनों घायलों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर घायल के परिजन अस्पताल पहुंचकर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

वही घटना के बारे में परिजनों ने बताया की दोनों पति-पत्नी मंगलवार की सुबह बाइक पर सवार होकर रामगढ़ थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।इसी बीच रास्ते में अज्ञात वाहन ने उन्हे धक्का मार दिया।जिसमे बाइक से गिरकर दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।वही दूसरी घटना में गढ़वा जिला के छपरदग्गा गांव निवासी शमशाद आलम के पुत्र गोल्डन अंसारी उम्र 25 वर्ष सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह गोल्डन अंसारी किसी काम से गढ़वा बाजार जा रहा था।इसी बीच रास्ते में बाइक से अनियंत्रित होकर वह गिर पड़ा।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुवे उसे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहा इलाज के बाद भी गोल्डन की स्थिति गंभीर बनी हुई है।वही घटना की जानकारी मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंच कर अपने देखरेख में घायल का इलाज करवा रहे हैं।

Related posts